कोलकाता : इमारत की खिड़की टूट कर गिरी, 3 जख्मी

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। यहां 100 साल पुरानी एक इमारत की खिड़की रविवार को टूट कर गिर गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए।

एमहस्र्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “104 एपी रोड (केंद्रीय कोलकाता के श्रीमानी बाजार इलाके) में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत से रविवार अपराह्न् एक बड़ी खिड़की का हिस्सा टूट कर गिर गया। दूसरी तरफ फुटपाथ पर बैठे दो दुकानदार घायल हो गए, क्योंकि कंक्रीट का एक हिस्सा उन पर गिर गया।”

उन्होंने कहा, “दो घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य यात्री, जिसे दुर्घटना में मामूली चोट आई है, उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।”

पुलिस ने कहा कि कई किरायेदार पुराने आवासीय भवन में रह रहे हैं। घर का क्षतिग्रस्त हिस्सा वर्तमान में बंद है।

अधिकारी ने कहा, “कई लोग अब भी घर में रह रहे हैं। नगर प्रशासन ने अबतक इसे ‘खतरनाक’ करार नहीं दिया है। हम इसकी जांच करेंगे कि इसके सुरक्षा मानक को बनाए रखा गया है या नहीं और क्या इसमें किसी मरम्मत कार्य की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493