बंगाल के पूर्व मंत्री प्रतिम चटर्जी नहीं रहे

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री प्रतिम चटर्जी का रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह वाम मोर्चा सरकार के दौरान वर्ष 2011 तक 15 वर्षो तक अग्निशमन सेवा मंत्री रहे थे।

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री प्रतिम चटर्जी का रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह वाम मोर्चा सरकार के दौरान वर्ष 2011 तक 15 वर्षो तक अग्निशमन सेवा मंत्री रहे थे।

चटर्जी (79) विधुर थे और उनके परिवार में एक बेटी कुहेली घोष हैं।

चटर्जी के परिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने साल्ट लेक में एक निजी अस्पताल में सुबह लगभग 10 बजे अंतिम सांस ली।

चटर्जी फॉरवार्ड ब्लॉक के राज्य सचिव भी थे, और उन्होंने लंबे समय तक तारकेश्वर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राजनीति के अलावा चटर्जी ने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वामपंथी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ममता ने ट्वीट किया, “बंगाल के पूर्व मंत्री प्रतिम चट्टोपाध्याय के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493