जापान का फरवरी में व्यापार अधिशेष 3.2 करोड़ डॉलर

टोक्यो, 19 मार्च (आईएएनएस)। जापान का फरवरी में व्यापार अधिशेष 3.4 अरब येन (3.2 करोड़ डॉलर) रहा।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का व्यापार अधिशेष लगातार नौंवे महीने सकारात्मक रहा। हालांकि, फरवरी 2017 में यह 804.52 अरब येन था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सालाना आधार पर निर्यात 1.8 फीसदी बढ़कर 64.60 खरब येन और आयात 16.5 फीसदी बढ़कर 64.50 खरब येन रहा है।

जापान का अपने सबसे बड़े कारोबारी साझेदार चीन के साथ घाटा 226.826 अरब येन रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493