छग : मुख्यमंत्री ने नलकूप के पानी से बुझाई प्यास (फोटो सहित)

रायपुर, 19 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत सोमवार को जब हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के ग्राम टुरीझर (विकासखंड-बागबाहरा) पहुंचे, तो खेतों की मेड़ से चौपाल की ओर जाते हुए एक सिंचाई नलकूप से निकलते पानी से उन्होंने अपनी प्यास बुझाई। उन्होंने कहा कि इस नलकूप का पानी तो शहरों में बिकने वाले बोतलबंद पानी से भी स्वादिष्ट है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह सोमवार को लोक सुराज अभियान के तहत महासमुंद जिले के ग्राम टुरीझर (विकासखंड बागबाहरा) पहुंचे। ग्रामीणों को अपने गांव के आकाश में जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर नजर आया, किसान, मजदूर और स्थानीय बच्चे तथा युवा उनके स्वागत के लिए दौड़ पड़े। उनका हेलीकाप्टर एक खेत में उतरा। मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ खेतों की मेड़ से पैदल चलकर तालाब के किनारे निमार्णाधीन मंदिर परिसर पहुंचे, जहां चौपाल लगी और गांव वालों से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

क्षेत्रीय विधायक चुन्नीलाल साहू और टुरीझर सहित आसपास के गांवों के अनेक पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डॉ. सिंह ने ग्रामीणों की अनेक मांगों पर तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493