लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में तेज हवायें भी चलेंगी जिससे धूप का असर थोड़ा कम रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.7 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath