लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और कई सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा लेकिन हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे चरण का 12वां दिन है।

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत पांच मार्च को हुई थी और यह छह अप्रैल को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493