जम्मू : बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले के मुख्य आरोपी का आत्मसमर्पण

जम्मू, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में मवेशी चराने वाले बक्करवाल समाज की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपी ने अपराध शाखा के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

राजस्व विभाग के एक पूर्व अधिकारी सांजी राम ने सरेंडर किया है। अपराध शाखा के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले का यह मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

अपराध शाखा उसे पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। उत्तर प्रदेश में उसके बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए यहां लाए जाने के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

इस साल 10 जनवरी को जम्मू के कठुआ जिले में हीरानगर तहसील के रसाना गांव में बक्करवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण होने के बाद 17 जनवरी को झाड़ियों में उसका शव मिला था।

चिकित्सकीय परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म होने और बाद में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था।

ऐसा माना जा रहा है कि इस जघन्य अपराध के जरिए सांजी राम बंजारा समुदाय को गांव छोड़ने के लिए धमकाना चाहता था।

इससे पहले, इस मामले में विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया को गिरफ्तार किया गया था। इस अति संवेदनशील मामले में सबूतों से छेड़खानी करने पर एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया था।

जनता के आक्रोश के बाद मामले की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493