श्रीनगर, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा के हल्मतपोरा क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह पर गोलीबारी की।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “क्षेत्र में गोलीबारी शुरू हो गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को क्षेत्र में भेजा गया है।”
dharmpath.com dharmpath