नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 63 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath