विक्रम भट्ट की ‘ट्विस्टेड 2’ को लेकर उत्साहित निया शर्मा

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की डिजिटल श्रृंखला ‘ट्विस्टेड’ में साहसिक भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री निया शर्मा ने कहा कि दूसरे सत्र को लेकर वह अधिक आश्वस्त हैं।

भट्ट और जियोसिनेमा द्वारा निर्मित यह शो 25 अप्रैल से फिल्मकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वीबी पर प्रसारित होगा, और जियो यूजर्स के लिए जियोसिनेमा पर प्रसारित होगा।

मुंबई में शो का दूसरा शूटिंग शेड्यूल चल रहा है। निया इसमें आलिया मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं।

निया ने कहा, “टीवी से वेब तक का रुख करने के बाद, ‘ट्विस्टेड’ सीजन मेरे लिए बदलाव के रूप में सामने आया है और इसमें अवतार पूरी तरह बदल गया है, जो मेरे लिए भी कठिन था।”

उन्होंने कहा, “मैंने खुद को एक ग्लैमरस लड़की या आलिया जैसी भूमिका निभाने के बारे में कभी नहीं सोचा, लेकिन रिलीज के बाद मुझे इससे काफी आत्मविश्वास मिला।”

उन्होंने कहा, “अब ‘ट्विस्टेड’ के साथ, मैं अलिया के लुक के मामले में अधिक आत्मविश्वास, अधिक आकर्षक और अधिक प्रयोगात्मक महसूस करती हूं और मैं बेहद खुश हूं कि यह कहानी पिछली बार की तुलना में गहरी और प्रभावशाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493