‘वाइन कंट्री’ का निर्देशन करेंगी एमी पॉहलर

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एमी पॉहलर नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘वाइन कंट्री’ से निर्देशन में आगाज कर रही हैं।

फिल्म ‘मीन गर्ल्स’ की अभिनेत्री ‘वाइन कंट्री’ में टीना फे और माया रुडोल्फ सहित मुख्य महिला कलाकारों को निर्देशित कर रही हैं। जिनके साथ पॉहलर ने 2015 की कॉमेडी फिल्म ‘सिस्टर्स’ में काम किया था। स्ट्रीमिंग सर्विस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हर कलाकार के साथ एक और समान बात यह है कि इन सभी ने अपने करियर में अमेरिकी शो ‘सैटरडे नाइट लाइव’ में काम किया है।

नेटफ्लिक्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने कहा, “एमी पॉहलर का निर्देशन में आगाज हो रहा है। ‘वाइन कंट्री’ जल्द नेटफ्लिक्स पर आ रही है। एमी पॉहलर, रैचल ड्रैच, एना गैसटेयर, पाउला पेल, माया रूडोल्फ, एमिली स्पिवे और टीना फे अभिनीत। उत्साहित हो जाएं, वास्चव में रोमांचित हो जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493