उप्र में धूप, आंशिक बदली की संभावना

लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बदली छाने और तेज हवायें चलने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूाप निकलेगी, लेकिन हल्की बदली का असर भी रहेगा। इससे मौसम में हल्की नमी बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.4 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493