श्रीनगर, 22 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अपहृत किए गए 20 वर्षीय युवक ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
श्रीनगर, 22 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अपहृत किए गए 20 वर्षीय युवक ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
ओमैस भट का आठ मार्च को कैमोह क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “अज्ञात बंदूकधारियों ने इस युवक की हत्या करने के इरादे से उसे यातनाएं दीं।”
उन्होंने कहा, “अपहरण के कुछ घंटों के बाद वह बेहोश पाया गया था और उसे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस में भर्ती कराया गया था।”
dharmpath.com dharmpath