उर्मिला आइटम गर्ल नहीं, एक बड़ी स्टार हैं : अभिनय देओ

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘मस्त’ और ‘छम्मा छम्मा’ गर्ल उर्मिला मातोंडकर आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के एक खास गीत ‘बेवफा ब्यूटी’ में थिरकती दिखाई देंगी। फिल्म निर्देशक अभिनय देओ का कहना है कि उन्हें इस गीत के लिए किसी ‘आइटम गर्ल’ की तलाश नहीं थी।

बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री उर्मिला कुछ समय से पर्दे से दूर थीं, लेकिन अब वह गीत ‘बेवफा ब्यूटी’ में दिखेंगी। इसकी पहली झलक गुरुवार को जारी हुई।

उर्मिला को इस गीत में इसलिए लिया गया है क्योंकि देओ इसके जरिए ऐसे ही पुरानी गीतों को पुनर्जीवित करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “पहली बात, उर्मिला एक बड़ी स्टार है, वह आइटम गर्ल नहीं है। हम इस गीत के लिए किसी आइटम गर्ल की तलाश नहीं कर रहे थे। हम एक कलाकार चाहते थे, जिसकी दर्शकों के मन में अपार स्टार वैल्यू हो। हम साथ ही कोई ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जो कुछ समय से पर्दे से दूर हो।”

उन्होंने कहा, “हमारे सामने जो भी नाम आए उनमें से सबसे बेहतरीन और श्रेष्ठ नाम हमें उर्मिला का लगा। वह इसके लिए पूरी तरह फिट हैं, खूबसूरत हैं और एक अविश्वसनीय नर्तकी है – गीत और फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।”

‘ब्लैकमेल’ 6 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493