टेनिस : मियामी ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हुईं सेरेना

मियामी (अमेरिका), 22 मार्च (आईएएनएस)। जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब जीतकर अपनी अच्छी फॉर्म को मियामी ओपन में भी बरकरार रखा है।

ओसाका ने महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की 20 वर्षीया खिलाड़ी ओसाका ने 23 ग्रैंड स्लैम की विजेता सेरेना को एक घंटे और 17 मिनट में सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।

मियामी ओपन के अगले दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीया ओसाका का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493