बेला हदीद को पसंद नहीं थी अपनी भौहें

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल बेला हदीद ने बताया कि अब भले ही वो अपनी लुक्स को लेकर खुश हैं लेकिन अपनी किशोरावस्था में उन्हें अपना चेहरा और खासतौर पर अपनी भौहें पसंद नहीं थीं।

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल बेला हदीद ने बताया कि अब भले ही वो अपनी लुक्स को लेकर खुश हैं लेकिन अपनी किशोरावस्था में उन्हें अपना चेहरा और खासतौर पर अपनी भौहें पसंद नहीं थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 21 वर्षीया मॉडल ने कहा कि उनकी पतली भौहें उन्हें खूबसूरती को लेकर असुरक्षित महसूस कराती थीं।

हदीद ने कोस्मोपोलिटन मैगजीन से कहा, “मुझे लगता है कि शायद किसी और की तुलना में मैं अपनी खूबसूरती को लेकर ज्यादा असुरक्षित महसूस करती थी। किशोरावस्था में, मैं हमेशा अपनी भौहों को लेकर चिंतित रहती थी लेकिन मुझे पता नहीं था कि आप इसे ठीक करने के लिए कुछ कर सकते हैं या नहीं। मेरी भौहें हमेशा से पतली थीं, ये मेरे पिता जैसी हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493