लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

इस दौरान विपक्षी सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगए।

सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, उसके कुछ ही मिनट बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरए) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए।

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव सहित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

कुमार ने कहा, “मैं आपसे एक बार फिर अपनी सीटों पर जाने और सदन को चलने देने का आग्रह करता हूं। हम बैंकिंग अनियमितताओं और अविश्वास प्रस्ताव सहित किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। यदि सदन की कार्यवाही चलती है तो सभी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह हंगामे के बीच अविश्वास प्रस्ताव को पेश होने नहीं दे सकती क्योंकि वह इस दौरान प्रस्ताव के लिए आवश्यक 50 सांसदों की गणना नहीं कर पाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493