मनीष गिरी ने फिल्म निर्माण में रखा कदम

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। फरहान अख्तर के शो ‘इनसाइड एज’ के दूसरे सीजन में नजर आने जा रहे अभिनेता मनीष गिरी ने हॉरर फिल्म ‘डार्क’ और एक लघु फिल्म ‘फायर’ के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है।

एक बयान के मुताबिक, विजय विजवत के साथ मनीष ‘फायर’ के सह-निर्माता हैं। यह जी और यूट्यूब के जरिए मई में रिलीज हो रही है।

मनीष लघु फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार भी निभा रहे हैं, जबकि फिल्मकार अनुराग कश्यप अतिथि भूमिका में हैं।

वहीं, ‘डार्क’ में अभिनेत्री शुब्रा शेट्टी नजर आएंगी।

मनीष ने कहा, “मैं यहां ‘फायर’ में बतौर अभिनेता/निर्माता और सिनेमेटोग्राफर काम कर रहा हूं। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है और मैंने इसे दर्शकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर बनाया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493