राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को राजनाथ, रिजीजू की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित समारोह में आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाला भारतीय दल शामिल था।

आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के साथ महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय दल को आधिकारिक किट सौंपे। यह दल चार अप्रैल से आस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हो रहा है।

इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 222 एथलीट 15 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिटन, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, हॉकी, निशानेबाजी, स्क्वाश, टेबल टेनिस, कुश्ती और तैराकी शामिल हैं।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रिजीजू ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि भारतीय दल कई पदकों के साथ आस्ट्रेलिया से लौटेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493