दिल्ली में मुफ्त वाईफाई के लिए 100 करोड़ आवंटित

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि पूरे शहर में मुफ्त वाईफाई की सुविधा के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह परियोजना 2016 में शुरू की गई थी लेकिन सफल नहीं हो सकी थी।

वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में 2018-19 के बजटीय संबोधन में यह घोषणा की।

सरकार ने पिछले वर्ष मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने की तयसीमा में संशोधन किया था और इस परियोजना का पहला चरण इस साल मार्च में शुरू किया था।

सिसोदिया ने इस दौरान अनाधिकृत कॉलोनियों के आधारभूत विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493