जुकासो जर्नीज दूसरी श्रेणी के शहरों में कर रही सेवा विस्तार

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। हॉस्पिटैलिटी यानी आतिथ्य सेवा क्षेत्र की कंपनी जुकासो जर्नीज ने पिछले तीन माह के दौरान उदयपुर, कॉर्बेट, मनाली, भीमताल और धर्मशाला में पांच परिसंपत्तियां खरीदी हैं। इस तरह कंपनी देश में दूसरी श्रेणी के शहरों में अपनी सेवा का विस्तार कर रही है।

जुकासो जर्नीज के सीईओ याजुष खन्ना ने कहा, “नए बाजार में कदम रखने के लिए यह अच्छा अवसर है। हम प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। हमारी मंशा देश में अपने ब्रांड को मजबूत बनाने की है।”

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, “हाल में कंपनी ने जिन परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया गया है उनमें जुकासो साईं पैलेस उदयपुर, जुकासो जिम कॉर्बेट, जुकासो सेवेन हैवन भीमताल, जुकासो मृकुला कॉटेज मनाली, जुकासो पैलेस धर्मशाला शामिल हैं। इसके साथ ही, दूसरी श्रेणी के शहरों में जुकासो की पहुंच बढ़ गई है।”

कंपनी ने बताया कि इन अतिथिशालाओं में मेहमानों को विशिष्ट सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें साफ-सुथरे कमरें और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां दिन भर डाइनिंग की सुविधा वाला रेस्टोरेंट और लाउंज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493