कार्ल ओस्र्टेडियस होंगे एसकेएफ इंडिया के प्रबंध निदेशक

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। रोलिंग बेरिंग और सील कारोबार क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी एसकेएफ एबी समूह की भारतीय शाखा एसकेएफ इंडिया ने गुरुवार को कार्ल ओस्र्टेडियस को अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2018 या रोजगार वीजा प्राप्त होने की तारीख, जो भी बाद में हो, से प्रभावी होगी।

56 वर्षीय कार्ल ओस्र्टेडियस ने स्वीडन के गुटेनबर्ग विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। वह 1987 से एसकेएफ ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से उनकी नियुक्ति का फैसला लेने के बाद मंडल के अध्यक्ष राकेश मखीजा ने कहा, ” एसकेएएफ इंडिया के एमडी के रूप में कार्ल ओस्र्टेडियस की नियुक्ति की गई है। उनके पास एसकेएफ ग्रुप के साथ कार्य करने का लगभग तीन दशक का वैश्विक अनुभव है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह कंपनी के कार्य को आगे बढ़ाएंगे और हितधारकों के हितों को ध्यान में रखेंगे।”

कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक, एसकेएफ इंडिया, एसकेएफ एबी का एक हिस्सा है, जो बीयरिंग, सील्स मेक्ट्रोनिक्स, लुब्रिकेशन सिस्टम उत्पादन के अलावा तकनीकी सहायता व रखरखाव की सेवाएं भी मुहैया करवाती है। दुनिया के 103 देशों में इस समूह की 108 विनिर्माण इकाइयां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493