डेटा घोटाले से कांग्रेस को जोड़ना भटकाने की रणनीति : राहुल

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों के बारे में सालों तक झूठ बोला और अब वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनकी पार्टी पर एक कंपनी के साथ रिश्तों का आरोप लगा रही है।

कंपनी पर फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।

गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ” समस्या : 39 भारतीयों की मौत, सरकार झूठ बोलते हुए पकड़ी गई। कांग्रेस और डेटा चोरी पर कहानी रची। नतीजा : मीडिया समूह 39 भारतीयों की मौत के मामले से भटक गए। समस्या हल हो गई।”

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर 2019 में अपना चुनाव अभियान चलाने के लिए राजनीतिक डेटा विश्लेषक फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया था। जिसके एक दिन बाद गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

मंत्री ने आरोप लगाया था कि कंपनी डेटा हेराफेरी में शामिल पाई गई है और चेतावनी दी थी कि भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493