ओडिशा का विकास दर 7.14 फीसदी रहने का अनुमान

भुवनेश्वर, 22 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा का आर्थिक विकास दर इस साल देश के आर्थिक विकास दर के मुकाबले अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। ओडिशा का आर्थिक विकास दर इस साल 7.14 फीसदी रहने का अनुमान है।

प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में गुरुवार को बताया गया कि ओडिशा का सकल राज्य घरेलू उत्पादन (जीएसडीपी) वृद्धि दर यानी आर्थिक विकास दर चालू वित्तवर्ष 2017-18 में 7.14 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि देश का आर्थिक विकास दर मौजूदा वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है।

आर्थिक सर्वेक्षण में जिक्र किया गया है कि आधार वर्ष 2011-12 के कीमत स्तर पर 2011-12 में जीएसडीपी 2.30 लाख करोड़ रुपये था, जो 2016-17 में बढ़कर 3.23 लाख करोड़ करोड़ हो गया। आगे 2017-18 में प्रदेश के जीएसडीपी का आकार सालाना 7.14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3.46 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है।

ओडिशा में प्रति व्यक्ति वास्तविक आय 2017-18 में 77,193 करोड़ रुपये रहने का आकलन किया गया है जबकि प्रति व्यक्ति मौद्रिक आय 92,727 रुपये रहने की उम्मीद है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति मौद्रिक आय 1,26,349 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493