छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी, कांग्रेस विधायक के मत पर विवाद

मुख्यमंत्री निवास पर मतदान से पहले सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई। भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने कहा, “हमारी जीत तय है, भाजपा चुनाव को चुनाव की तरह ही लेती है।”

मतदान के दौरान कांग्रेस की विधायक अनिला भेड़िया के वोट पर विवाद पैदा हो गया, जिस वजह से निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर गंगराड़े ने भेड़िया के वोट को लंबित रखा है। मतदान के बाद उनके वोट पर विचार किया जाएगा।

मतदान के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की विधायक अनिला भेड़िया पर नियमों का उल्लंघन कर मत सार्वजनिक करने का आरोप लगाया, जिस पर अनिला भेड़िया ने कहा, “मैंने नियमों के तहत ही मताधिकार का प्रयोग किया है। मैंने अपना मत सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी शिकायत बेबुनियाद है।”

विधायक अनिला भेड़िया ने भाजपा के बूथ एजेंट श्रीचंद सुंदरानी पर वोट पर तांक-झांक करने का आरोप लगाया है।

मतदान की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक विधानसभा परिसर में 12 विधायकों ने मतदान किया। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होने का अनुमान है।

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय को कांग्रेस के लेखराम साहू से चुनौती मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493