उप्र : सड़क दुर्घटना में 10 मरे

लखनऊ, 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिस कारण 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

लखनऊ, 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिस कारण 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

वाहन प्रतापगढ़ के चौहरजन देवी मंदिर जा रहा था, जिसमें जौनपुर जिले के 18 लोग सवार थे। एक जिला अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि छह घायलों की हालत नाजुक है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख और हर घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493