फ्रांस : बंदूकधारी ने लोगों को बंधक बनाया, 1 की मौत

पेरिस, 23 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के दक्षिणी शहर में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने यहां मीडिया से कहा, “ट्रेब्स शहर में बंधक जैसी स्थिति पैदा हो गई है।”

सीएनएन से जुड़े बीएफएम टीवी ने कहा कि एक व्यक्ति ने गोली चलाई और यह घटना सुपर यू सुपरमार्केट में हुई।

बीएफएम टीवी ने एक स्थानीय अभियोजक के हवाले से बताया कि यह हमला ‘आईएसआईएस से प्रेरित’ जैसा लग रहा है।

अधिकारियों ने कहा, “हत्या, हत्या के प्रयास और आतंकवादी इरादे से अपहरण के मामले में जांच शुरू हो गई है।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले एक पुलिसकर्मी पर काराकासोने शहर में टहलने के दौरान गोली चलाई गई। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हैं कि क्या ये घटना सुपरमार्केट में हुए हमले से जुड़ी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493