छग : बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद (फोटो सहित)

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं डीआईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बासागुड़ा थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम गगनपल्ली के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

जवानों ने उनका पीछा कर 6 नक्सलियों ओयम दसरू, कोवासी वेल्ला, ओयम देवा, मुचाकी मंगू, पुनेम सन्नु एवं ताराचंद नायक (बाबूराव) गगनपल्ली को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से डेटोनेटर, वायर, बैटरी, कारडेक्स वायर, कटा हुआ सिलेंडर, बम बनाने का सामान, कैंची, सिरिंज वगैरह बरामद किया गया है।

एक अन्य कार्रवाई में जांगला थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान मिंगाचल इलाके से एक स्थायी वारंटी नक्सली सुकलू कोरसा को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने कहा कि पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493