न्यूयॉर्क, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत में मजबूती का रुख रहा लेकिन बाद में गिरावट देखी गई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कारोबारी समूहों और कारोबारी विशेषज्ञों की कड़ी चेतवानियों के बाजवूद गुरुवार को चीन के सामान पर आयात शुल्क लगाने संबंधी मेमो पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
दोपहर के कारोबार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.31 अंकों यानी 001 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,955.58 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 6.93 अंकों यानी 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,636.76 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 38.85 अंकों यानी 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,127.82 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath