टेनिस : मियामी ओपन से बाहर हुए जोकोविक

मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक का खराब फॉर्म जारी है। उन्हें मियामी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक का खराब फॉर्म जारी है। उन्हें मियामी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जोकोविक को फ्रांस के बेनोइट पाइरे ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

इस हार के बाद से जोकोविक का मियामी ओपन में चला आ रहा 16 लगातार जीतों का सफर भी थम गया। उन्होंने इस विजयी सफर की शुरुआत 2014 से की थी।

जोकोविक सिर्फ एक मर्तबा पाइरे की सर्विस को तोड़ पाए। हालांकि पूरे मैच में उनकी असल समस्या उनकी खुद की सर्विस रही। दूसरे सेट में भी यही कहानी रही।

मैच के बाद जोकोविक ने कहा, “जो है वो है। मैं उस स्तर पर नहीं हूं जिस पर हुआ करता था। मैं इस बात को जानता हूं। मुझे अपने आप में विश्वास रखना होगा और उम्मीद है कि मेरी फॉर्म वापस आएगी।”

तीसरे दौर में पाइरे का सामना सर्बिया के ही फिलिप क्राजिनोविक से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493