लापता अमेरिकी परिवार मेक्सिको में मृत मिला

मेक्सिको सिटी, 24 मार्च (आईएएनएस)। एक अमेरिकी परिवार के लापता चार सदस्य मेक्सिको में तुलुम के एक अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

मेक्सिको सिटी, 24 मार्च (आईएएनएस)। एक अमेरिकी परिवार के लापता चार सदस्य मेक्सिको में तुलुम के एक अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केविन वेन शार्प (41), एमी मारी शार्प (38) और उनके बच्चों स्टर्लिग शार्प (12) और एड्रियाना मारी शार्प (सात वर्षीय) शुक्रवार को ताओ रेसिडेंस में मृत पाए गए।

दंपति का शव बेडरूम में मिला, जबकि बच्चों का शव टेलीविजन के सामने पड़ा मिला।

पुलिस ने परिवार के लापता होने के बारे में अमेरिकी दूतावास की रिपोर्ट के संदर्भ में मामले में कार्रवाई की।

रिश्तेदारों ने आयोवा प्रांत के क्रेस्टन में अधिकारियों से तब संपर्क किया, जब छुट्टियां मनाने गए परिवार से 14 मार्च से 21 मार्च के बीच संपर्क नहीं हो सका।

अधिकारियों ने कहा कि मारपीट और चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शव पहले से ही बुरी हालत में हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, “जांच के दौरान मृतकों के शरीर पर या कमरे में मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493