एमडीआई गुड़गांव के 109 छात्रों को मिले प्री प्लेसमेंट ऑफर

गुरुग्राम, 24 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव के मैनेजमेंट डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (एमडीआई) के 109 छात्रों को इस साल प्री प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं जिसमें सबसे ज्यादा पैकेज 55 लाख रुपये सालाना है। एमडीआई का सालाना दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम के 489 छात्रों और पांच फैलो स्कॉलर को डिप्लोमा प्रदान किए गए। इसके अलावा अलग-अलग कोर्सेज के मेधावी छात्रों को 24 मेडल प्रदान किए गए।

एमडीआई के निदेशक हिमाद्रि दास ने बताया कि 2017-18 के दौरान मैनेजमेंट डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट ने कई उपलब्धिया अर्जित की है। 2017-18 के दौरान एमडीआई ने 161 इन कंपनी और ओपन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए हैं। इससे 3855 मैनेजरों और सरकारी अधिकारियों को फायदा हुआ है, जिसमें 623 एक्जिक्यूटिव्स विदेश के हैं।

उन्होंने बताया कि 2017-18 में एमडीआई के लगभग 100 छात्र स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और ओवरसीज लर्निग के लिए विदेश गए। इसके बदले हमारे पाटर्नर इंस्टिट्यूट्स से 28 विदेशी छात्र एमडीआई में आए।

हिमाद्रि दास ने कहा कि एमडीआई स्टूडेंट्स को इस साल कुल 109 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले। फाइनल प्लेसमेंट प्रोसेस में कुल 119 कंपनियों ने भाग लेने की पुष्टि की। इस प्लेसमेंट ऑफर में तीनों कोर्सेज के लिए औसत सीटीसी 19.7 लाख रुपये सालाना था जिसमें से घरेलू मोर्चे पर स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा सीटीसी 35 लाख रुपये सालाना दिया गया। तोलाराम ग्रुप ने प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को 6 इंटरनेशनल ऑफर भी दिए जिसमें स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा 55 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493