उम्मीद है ‘वेंटीलेटर’ के गुजराती संस्करण संग न्याय कर सकूंगा : जैकी श्रॉफ

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। ‘वेंटीलेटर’ के गुजराती संस्करण में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेता जैकी श्रॉफ को उम्मीद है कि वह अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय कर सकेंगे।

जैकी ने ‘वेंटीलेटर’ के मुहरूत पर संवाददाताओं से बातचीत की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरे पिता का संबंध गुजरात से था और अब मैं अपने करियर की पहली गुजराती फिल्म कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं वेंटीलेटर के गुजराती संस्करण में अपने किरदार के साथ न्याय कर पाने में पूरी तरह सक्षम रहूंगा।”

अभिनेता ने कहा, “मैं गुजराती में बोलता था, लेकिन पिता के निधन के बाद से मैं बचपन में जिस तरह की गुजराती बोलता था, वैसा नहीं बोल सका। अब मैं 11वीं भाषा में फिल्म कर रहा हूं, जो भारत में बोली जाती है, इसलिए मैं फिल्म में सही तरीके से बोलने की पूरी कोशिश करूंगा।”

इसके मूल संस्करण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे मूल मराठी फिल्म पसंद है।”

यह रीमेक निरेन भट्ट द्वारा लिखित और उमंग व्यास द्वारा निर्देशित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493