उप्र: चित्रकूट सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 4 घायल (लीड-1) (फोटो सहित)

चित्रकूट, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बरगढ़ में रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से मारुति वैन की जबरदस्त टक्कर में वैन में सवार पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि रविवार सुबह बरगढ़ मोड़ पर मारुति वैन की भिड़ंत सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से हुई। हादसे में वैन सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वैन चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी के अनुसार, वैन से मिले मोबाइल फोन के जरिए उनके परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सभी लोग झांसी जिले के मऊरानीपुर कस्बे के निवासी हैं और सभी किराए की मारुति वैन से गंगा स्नान करने इलाहाबाद जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि मृतकों में धर्मेन्द्र (30), प्रभा देवी (40), प्रियंका (20), संगम (36) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं, जबकि रघुवीर (46), अंकुर (20), रानी देवी (20) और पूनम (28) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए इलाहाबाद के अस्पताल रेफर किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493