टोक्यो ओलम्पिक के लिए बेसबॉल क्वालीफाई प्रक्रिया की घोषणा

ज्यूरिख, 25 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल शासी निकाय ने टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों को लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड बेसबॉल सॉफ्टबॉल कनफेडरेशन (डब्ल्यूबीएससी) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

डब्ल्यूबीएससी के अनुसार, टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए पहली छह टीमों का चयन 2019 प्रीमियर-12 से होगा।

शासी निकाय ने यह भी कहा कि अमेरिका और एशिया/ओशियाना क्षेत्र की शीर्ष टीमों को सीधे तौर पर टोक्यो ओलम्पिक खेलों में प्रवेश मिलेगा।

दक्षिण कोरिया ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक खेलों में बेसबाल में स्वर्ण पदक जीता था। यह खेल 2012 लंदन और 2016 रियो ओलम्पिक का हिस्सा नहीं था।

डब्ल्यूबीएससी ने इसके साथ ही अफ्रीका/यूरोप और अमेरिका के लिए क्वालीफायर का आयोजन भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493