पुलिस के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी कुन्ना लाल की 19 वर्षीय पुत्री सरिता देवी इंटर की छात्रा थी। शनिवार की सुबह वह घर से कालेज जाने के बहाने निकली ओर सतनरैनी स्टेशन के समीप पहुंच तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
घटना के बावत चर्चा है कि मृतका के परिजनों ने उसकी शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में तय कर दी थी, लेकिन मृतका वहां शादी नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
dharmpath.com dharmpath