मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबती ने हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ के तेलुगू संस्करण में थानोस नामक किरदार को अपनी आवाज दी है।
मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ दुनियाभर में 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
राणा ने कहा, “मैं मार्वल कॉमिक्स पढ़ते हुए और मार्वल फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। यह देखना दिलचस्प है कि मार्वल ने किरदार और कहानियों को इस तरह गढ़ा है जिनसे दुनियाभर के दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं।”
‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित और केविन फीग द्वारा निर्मित है।
यब फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath