जोशुआ सैस से अलगाव की बात पर भावुक हुईं काइली मिनोग

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। गायिका काइली मिनोग अपने पूर्व मंगेतर जोशुआ सैस से हुए अपने अलगाव की बात करते हुए भावुक हो गईं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बीते वर्ष 49 वर्षीया गायिका और 30 वर्षीय अभिनेता ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। मिनोग ने एक साक्षात्कार में कहा कि रिश्ता टूटने से वह दुखी हैं।

’60 मिनट्स’ के एक आगामी एपिसोड के प्रीव्यू में मिनोग ने कहा, “मैं बेहद बुरे वक्त से गुजर रही हूं।” यह कहते हुए वह भावुक हो गईं।

काइली मिनोग ओलिवियर मार्टिनेज, आंद्रे वेलेंकोसो, दिवंगत माइकल हचेन्स और जेसन डोनोवन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि उन्हें कभी कोई हमसफर नहीं मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493