लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। पिछले वर्ष एक फोटो शूट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नकली सिर के साथ पोज दे चुकीं कॉमेडियन और अभिनेत्री कैथी ग्रिफिन 28 अप्रैल को व्हाइट हाउस कॉरेसपोंडेंट्स डिनर में शामिल होने जा रही हैं।
उस विवाद के बाद ट्रम्प और कैथी का पहली बार आमना-सामना होगा।
उस फोटोशूट के बाद ग्रिफिन के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए।
वेबसाइट ‘डेडलाइट डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने ट्वीट किया है कि वह कॉरेसपोंडेंट्स डिनर में वॉशिंगटन ब्लेड और लॉस एंजिल्स ब्लेड के अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
वार्षिक रात्रिभोज का आयोजन वर्ष 1920 से होता आ रहा है और परंपरागत रूप से वर्तमान राष्ट्रपति भी इसमें पहुंचते हैं।
हालांकि, पिछले साल मई में उस फोटोशूट के लिए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी और एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था, “मैं अपनी सीमा लांघ गई।”
dharmpath.com dharmpath