ईशान, मालविका फिल्म उद्योग में धमाल मचा देंगे : ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ के निर्माता

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म के कलाकार ईशान खट्टर और मालविका मोहनन अपने दिल छू लेने वाले अभिनय से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे।

दोनों कलाकार ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर निर्मित इस फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया। फिल्म भाई और बहन की दिल छू लेने वाली कहानी है।

जी स्टूजियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म दुनियाभर में 20 अप्रैल को रिलीज होगी।

जी स्टूडियोज के बिजनेस प्रमुख सुजय कुट्टी ने कहा, “माजिद मजीदी की हर फिल्म रिश्ते, भावनाओं और परिवार पर आधारित होती हैं। ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ में उन्होंने इस विश्वास को और भी बल दिया है, जिसमें उन्होंने खून से नहीं बल्कि प्यार से बंधे पारिवारिक रिश्तों को दर्शाया है।”

कुट्टी ने कहा, “ट्रेलर में दर्शकों को दो प्रतिभाशाली नए चेहरों के माध्यम से इन खूबसूरत भावनाओं की झलक दिखाई गई।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493