इलाज के लिए एम्स भेजे जा सकते हैं लालू

रांची, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया जा सकता है। लालू फिलहाल चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं।

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निर्देशक आर.के. श्रीवास्तव ने कहा, “लालू के चेहरे पर हल्की सूजन है। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स भेजा जा सकता है।”

लालू प्रसाद को सीने में दर्द तथा बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को रिम्स में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने 19 मार्च को अपने फैसले में उन्हें चारा घोटाले का दोषी मानते हुए 14 साल की सजा तथा 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

लालू की सेहत की जांच के लिए रिम्स ने पिछले सप्ताह एक मेडिकल बोर्ड गठित किया था। मेडिकल बोर्ड ने उनकी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं देखते हुए उनके अच्छे उपचार और देखभाल के लिए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य केंद्र में जाने की सलाह दी थी।

रिम्स के सूत्रों ने कहा कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास के अधिकारियों ने लालू को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती होने तक रिम्स में रखने को कहा है। लालू इसी जेल में सजा काट रहे हैं।

झारखंड सरकार के सूत्रों के अनुसार लालू को एम्स शिफ्ट करने में कुछ समय लग सकता है। इसके लिए अदालत से अनुमति लेनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493