जानकारी के मुताबिक अजमेर शरीफ से कुशीनगर व गोरखपुर जिले के जायरीनों को लेकर आ रही बस सोमवार सुबह जब छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम घिलोई के पास जीटी रोड पर थी, तभी बस चालक को झपकी आ गई और बस अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे पंचर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर घायलों की चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 58 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां 12 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath