जैकमैन ने सोशल मीडिया पर अपने बहरूपियों के प्रति प्रशंसकों को चेताया

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यू जैकमैन ने सोशल मीडिया साइट्स पर उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग कर उनका भेस धरने वाले बहरूपियों के खिलाफ अपने प्रशंसकों को चेतावनी दी है।

जैकमैन ने ट्वीट किया, “मुझे पता है कि ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेरा भेस धरे कुछ बहरूपिये सक्रिय हैं। कृपया उन्हें प्रतिक्रिया, पैसे या अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें।”

उन्होंेने कहा, “प्रत्येक साइट पर मेरे आधिकारिक हैंडल पर नीला चेक का निशान है। मैं इन लोगों को यथासंभव रोकने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहा हूं। इसके लिए मुझे मैसेज भेजने वालों का धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493