डार्टमंड के खेल निदेशक के करार में विस्तार

डार्टमंड, 27 मार्च (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड के खेल निदेशक माइकल जॉर्क के करार में विस्तार किया गया है।

जॉर्क ने क्लब के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह जून, 2021 तक डार्टमंड के साथ बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जॉर्क ने एक बयान में कहा, “जर्मन कप जीतने और यूईएफए चैम्पियंस लीग में क्वालीफाई करने के बावजूद पिछले डेढ़ वर्ष काफी मुश्किल रहे हैं।”

जॉर्क ने कहा, “हमें टीम को भविष्य के लिए फिट करना होगा और यूईएफए चैम्पियंस लीग में क्लब को एक नई पहचान दिलानी होगी।”

एक फुटबाल खिलाड़ी के रूप में अपने करियर के दौरान जॉर्क ने केवल डार्टमंड का ही प्रतिनिधित्व किया। 1998 में उन्होंने करियर से संन्यास ले लिया और क्लब प्रबंधक के रूप में काम करने लगे।

साल 2005 में जॉर्क को खेल निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया और वह अभी तक इस पद पर बरकरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493