नीदरलैंड ने दोस्ताना मैच में पुर्तगाल को 3-0 से हराया

जिनेवा, 27 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड की फुटबाल टीम ने एक दोस्ताना मैच में पुर्तगाल को 3-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को खेले गए मैच में मिली हार को पुर्तगाल के लिए विश्व कप तैयारियों के संदर्भ में आंखें खोलने वाली करार दिया जा रहा है।

पुर्तगाल की टीम 2018 फीफा विश्व कप की तैयारी कर रही है। ऐसे में नीदरलैंड से मिली हार उसके लिए बेहद निराशाजनक है।

नीदरलैंड की टीम 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। ऐसे में मजबूत प्रतिद्वंद्वी पर उसकी जीत टीम के नए सिरे से गठन के लिए सकारात्मक मानी जा रही है।

इससे पहले, पिछले शुक्रवार को पुर्तगाल ने अपने दोस्ताना मैच में मिस्र को 2-1 से मात दी थी।

पहले हाफ में अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए नीदरलैंड ने 12वें मिनट में मेम्फिस डीपे की ओर से दागे गए गोल से खाता खोला।

इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पैरों का भी जादू नहीं चल पाया।

इसके बाद, रेयान बाबेल ने माथिस डे लिग्ट से मिले पास को अपने सिर के जरिए पुर्तगाल के गोल पोस्ट तक पहुंचाया।

नीदरलैंड के लिए तीसरा गोल पहले हाफ के अंतिम मिनट में किया गया। विर्गिल वान जिक ने यह गोल कर टीम को पुर्तगाल के खिलाफ 3-0 से बढ़त दिला दी।

इस बढ़त को नीदरलैंड ने दूसरे हाफ में बनाए रखा और अंत में 3-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493