दिल्ली विधानसभा 30 मिनट के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मंगलवार को विधायकों द्वारा सरकारी अधिकारियों से पूछे गए उनके सवालों के जवाब मुहैया न कराए जाने का विरोध करने पर सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

गोयल ने सोमवार को कहा था कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष आरक्षित विषयों पर किसी प्रश्न को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

आरक्षित विषयों में जमीन, कानून-व्यवस्था, सेवाएं और अन्य विषय शामिल हैं।

अध्यक्ष ने कहा, “अधिकारियों को यह समझना होगा कि आरक्षित विषयों पर कानून और जनहित मामलों में जवाब की मांग दोनों अलग-अलग मुद्दे हैं।” उन्होंने कहा कि अधिकारी विधानसभा द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने के लिए बाध्य हैं।”

अधिकारियों ने एक बार फिर मंगलवार को भी सवालों का लिखित जवाब मुहैया नहीं कराया। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिन इस संबंध में अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी करने के बावजूद वे ऐसे करने में विफल रहे।

उन्होंने बाद में सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493