सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि अपराधी लंबे समय से नशीले पदार्थ का तस्करी करता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीती रात धरपकड़ अभियान में छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमार कार्यवाही में नशीले पदार्थ के दो तस्कर गोपाल पुत्र संजीव निवासी मौहल्ला बारू सोरों और निजामुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन निवासी बड्डू नगर कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस गिरफ्त में आए तस्करों से पुलिस ने 6 किलो 500 ग्राम गांजा, 920 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर, एक तमंचा चार कारतूस समेत 22 हजार चार सौ रुपये की नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए तस्करों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath