योगी सरकार नए ट्रैक्टर दे, वरना अध्यादेश वापस ले : भाकियू (फोटो सहित)

भाकियू के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा, “आज तक सरकार ने हमारी कोई मांग पूरी नहीं की है जो भी सरकार आती है वो किसान को दबाने का काम करती है। आज प्रदेश सरकार किसानों का दमन कर रही है आज सरकार ने वाहन अध्यादेश में पारित किया है कि सन 2008 के नीचे के जितने भी वाहन है उनके रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाते हैं। किसानों पर कोई पैसा नहीं है, हम नए ट्रैक्टर कहा से लाएंगे।”

उन्होंने कहा, “आज हम यहां कलेक्ट्रेट पर सारे ट्रैक्टर लेकर आ गए हैं। अब सरकार हमें नए ट्रैक्टर दें, वरना अध्यादेश में से ट्रैक्टर का नाम निकाल दे।”

उन्होंने कहा कि अगर नाम नहीं निकाला गया तो यूनियन उग्र आंदोलन करने को तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493