बिहार में तेज धूप, पारा चढ़ा

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 16.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493