जियांग्सु सुनिंग क्लब से फाबियो का इस्तीफा

शंघाई, 28 मार्च (आईएएनएस)। इटली के फाबियो कापेलो ने चीन के फुटबाल क्लब जियांग्सु सुनिंग के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

चीनी सुपर लीग क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा कर बताया कि फाबियो ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने एक बयान में कहा कि उसने फाबियो के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। फाबिया का क्लब के साथ करार की समाप्ति का वक्त अभी बाकी था।

फाबियो ने इससे पहले रियल मेड्रिड, जुवेंतस, रोमा, मिलान और इंग्लैंड तथा रूस की राष्ट्रीय टीम के साथ अपने कोचिंग करियर के दौरान काम किया है।

पिछले साल जून में फाबियो को सुनिंग क्लब का कोच बनाया गया था। हालांकि, उनके मार्गदर्शन में क्लब कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

फाबियो ने साल 2015 में रूस की राष्ट्रीय टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया था और इसके बाद वह दो साल तक बेरोजगार रहे।

रोमानिया के कोस्मिन ओलारोउ को फाबियो के स्थान पर सुनिंग क्लब का कोच बनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493